किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सुशील पासी प्रदेश सचिव/प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों व महंगाई के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया।
" alt="" aria-hidden="true" />
धरने के दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश कोआर्डिनेटर सुशील तिवारी ने यमुनापार क्षेत्र के किसानों की समस्या उठाते हुए कहा कि टोंस और गंगानदी में सितंबर व अक्टूबर माह में डैम से अचानक पानी छोड़ दिया गया जिससे हजारों एकड़ फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई। बीमा कंपनियां भाग खड़ी हुई हैं। यमुनापार में कर्ज से डूबे किसान ने आत्महत्या कर लिया और जवाबदेह सोते रहे।
उक्त अवसर पर संजय तिवारी, महेश पाण्डेय, अजय तिवारी व अभय अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।