श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारासेक्टर 46 में आयोजित रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन राम बरात शोभायात्रा निकाली गई
श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा सेक्टर 46 में आयोजित रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन सायं 5 बजे से सेक्टर 45 स्थित मंदिर से राम बारात शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के गूंजते नारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ, शतानंद जी रथों पर सवार होकर निकले। " राम जी की निकली सवारी, राम जी की महिमा है न्यारी " की धुन पर सभी भक्त जमकर थिरके। राम बारात का मुस्लिम समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस दौरान उन्होंने भगवान राम के साथ लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का तिलक कर आरती की। मुस्लिम समाज ने बारात का स्वागत कर सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश की। मुस्लिम समाज से मोहसिन सैफी, राशिद प्रधान,आमिर खान, जीनत अंसारी, अब्दुल गफ्फार, असगर अली,यूनुस खान, मोहम्मद नौशाद,अफसर गाजी,मुफ़्ती मुबारक, आमिद हसन सहित तमाम लोगों ने बारात का स्वागत किया। राम बारात सेक्टर 45 एवं 46 के विभिन्न मार्गों से गुजरी जहां पर जगह जगह लोगों ने बारात का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। राम बारात शोभायात्रा सेक्टर 46 रामलीला स्थल पहुंची जहां पर बारातियों का स्वागत राजा जनक द्वारा किया गया। चारों भाइयों का विधि विधान से मंडप में विवाह होता है। बेटियों के विदाई के समय राजा जनक भाव विभोर हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू की धारा बहने लगती है। मार्मिक प्रसंग देखकर दर्शको की आंखे भी नम हो गईं। अगले दृश्य में राजा दशरथ गुरु वशिष्ठ से परामर्श कर राम के राज्याभिषेक की घोषणा करते है। मंथरा कैकई को समझाती है कि भरत को राजा बनना चाहिए। कैकई राजा दशरथ से पूर्व में किये गए वादे के अनुसार दो वचन मांगती है कि भरत को राज्य और राम को वनवास। राजा यह सुनकर व्यथित हो जाते हैं लेकिन कैकई नहीं मानती है। पिता के बचन की मर्यादा रखने के लिए राम, लकहम और सीता के साथ वन को गमन करते हैं और सारी अयोध्या शोक में डूब जाती है।
आयोजन समिति के महासचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 4 अक्टूबर को श्रीराम केवट संवाद, भरत कैकई संवाद, भरत मिलाप, सूर्पणखा प्रसंग कहर दूषण वध आदि प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन बीपी अग्रवाल, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, लीला संचालक पंडित कृष्णा स्वामी, वाइस चेयरमैन पूनम सिंह, राजेन्द्र जैन, टीसी गौड़, मनोज चौहान, गिरिराज अग्रवाल,मुख्य संरक्षक आलोक गुप्ता,कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मुख्य यजमान संजय गोयल, स्वागत अध्यक्ष रामबीर यादव, संरक्षक अशोक गोयल, नरेश कुच्छल, मुख्य सलाहकार सुभाष चंद शर्मा, बलराज गोयल, कुलदीप गुप्ता,सीए मनोज अग्रवाल, सतेंद्र शर्मा, बाबूलाल बंसल, मनोज गोयल, अर्जुन प्रजापति, अविनाश सिंह, योगेश शर्मा, मनोज ब्रजवासी, श्रीकांत बंसल, बबलू चौहान, सुनील गुप्ता, अनुज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, एसपी जैन,पीएस मिश्रा, बजरंग तिवारी, दीपक चौहान, सुरेंद्र चौहान,अर्जुन प्रजापति, शिवव्रत तिवारी, राकेश पांडेय, अनिल मिश्रा , राहुल नागर,सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे