जिला अधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में होगी बड़ी कार्यवाही जनपद के सभी 1000 तालाबों पर उनकी खुदाई एवं सौंदर्य करण का कार्य होगा

भारत सरकार के जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद गौतम बुध नगर में जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही होने जा रही है। इसके अंतर्गत जनपद के चिन्हित सभी 1000 तालाबों पर उनकी खुदाई एवं सौंदर्य करण का कार्य बड़े स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी के प्रयास से इस कार्य के लिए भारत की स्वैच्छिक संस्था भारतीय जैन संगठन आगे आई है। विगत दिवस देर शाम कलेक्ट्रेट के सभागार में जनपद में इस बड़े कार्य को संपन्न कराने के उद्देश्य से भारतीय जैन संगठन संस्था के प्रतिनिधि द्वारा कंप्यूटर डिस्पले के माध्यम से अधिकारियों के सम्मुख अपना प्रेजेंटेशन किया, जिसमें जिलाधिकारी के अलावा सभी अधिकारियों के द्वारा यह कार्य कराए जाने की अपनी सहमति प्रदान की गई। ज्ञातव्य हो कि स्वैच्छिक संस्था भारतीय जैन संगठन जिला प्रशासन के साथ एमओयू साइन करने के उपरांत युद्ध स्तर पर इस कार्यक्रम को शुभारंभ करेगा। एमओयू साइन होने के उपरांत जनपद के सभी 1000 तालाबों की खुदाई एवं सौंदर्य करण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। आयोजित प्रेजेंटेशन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी, उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राय, उप जिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी गण तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। 



Popular posts
पैसा कमाने के आसान तरीके ढूंढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए मददगार साबित हो सकते है यह अर्निंग ऐप्स
छात्रों के शिक्षण को प्रभावित होने से बचाने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा आॅनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है
Image
चायनीज छात्रा जंगल में भटकी; 5 दिन गुफा में बिताए, गड्‌ढों का पानी पीया
कोरोना’ का संक्रमण रोकने हेतु विश्‍वभर में हिन्दू संस्कृति के अनुसार आचरण आरंभ होना ही हिन्दू धर्म की महानता !
Image
श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारासेक्टर 46 में आयोजित रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन राम बरात शोभायात्रा निकाली गई